एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड 2025 में दिखाया शानदार प्रदर्शन, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड 2025 में दिखाया शानदार प्रदर्शन, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
बिलासपुर।एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 2025 परीक्षाओं में एक बार फिर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) में सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
इस वर्ष की टॉपर दो बहनें रीतिका (81%) रियांशी (84%) व बिलासपुर की ख़दीजा (80.3%) रहीं। आफिया 77% इफरा 76% माहम 76% लायबा 77% शिफा 1st 77% शिफ़ा 76% रूसदा 78% ख़ुशी 77% काशिफ़ा 77% अनुष्का 79% अंक प्राप्त किए।इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की छात्राओं ने भी शानदार परिणाम दिए, जिसमें जिया ने 81.2%, निधि ने 77.4% और संध्या ने 77% वंशिका 76%ईशा 75% मानसी 74%सहारिका73% क्षमा 72%अंक हासिल किए। कशिश ने 73% नीशू ने 72% और स्वाति ने 72% प्राची 71% ख़ुशी 71% तनु 71% अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्या ममता शर्मा ने बच्चों को आज विद्यालय में बुलाकर उनका सम्मान किया एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं ने छात्राओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की। साथ ही माता-पिता का भी विशेष आभार जताया, जिन्होंने लगातार सहयोग दिया।