जेवर के सूबेदार सतपाल सिंह, दनकौर के अनित भाटी, दादरी के तीरथ राम वाल्मीकि,बिसरख के विजय नागर बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष
जेवर के सूबेदार सतपाल सिंह, दनकौर के अनित भाटी, दादरी के तीरथ राम वाल्मीकि,बिसरख के विजय नागर बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले चारों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। इनकी नियुक्ति की घोषणा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई है।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि विगत सप्ताह सांगठनिक दृष्टि से जनपद गौतम बुध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैनल ब्लॉक अध्यक्षों नियुक्ति के प्रस्ताव के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को भेजा गया था। इसकी अनुमति व प्रस्ताव का अनुमोदन आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुमोदन के उपरांत प्राप्त हो गया है।ब्लॉक बिसरख में विजय नागर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ब्लॉक जेवर में सूबेदार सतपाल सिंह, दनकौर ब्लॉक में अनित भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है तथा दादरी ब्लॉक में तीरथ राम वाल्मीकि को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार (आज) नोएडा एन०ई०ए सभागार में सभी नवनियुक्त जिला, महानगर पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।