GautambudhnagarGreater noida news

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘संकल्प 2026’ का हुआ सफल आयोजन

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘संकल्प 2026’ का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा।जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में इंटर-इंस्टीट्यूशनल सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव ‘संकल्प 2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय महोत्सव में कुल 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सपना राकेश , डायरेक्टर, जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने सम्मानित अतिथियो और इवेंट के जज के साथ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं अन्य शहरों से आए छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, संगीत, फैशन शो, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, फेस पेंटिंग, प्रबंधन प्रतियोगिताएं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता फैशन शो में प्रथम स्थान,KCC, द्वितीय स्थान शारदा यूनिवर्सिटी को व ग्रुप डांस में प्रथम स्थान – रामजस कॉलेज एवं हंसराज कॉलेज (संयुक्त विजेता), द्वितीय स्थान – जीसस एंड मैरी कॉलेज व वॉर ऑफ बैंड्स में प्रथम स्थान – शुभ्रा घोष एवं टीम (शारदा यूनिवर्सिटी), द्वितीय स्थान – राघव शर्मा एवं टीम (IMS नोएडा) को मिला।इंस्ट्रुमेंटल प्लेइंग के विजेता जीएल बजाज आईटीएम के श्याम प्रीत और दुसरे स्थान पर आईएमएस नोएडा के वंश रहे । जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के वाईस चेयरमैन पंकज अग्रवाल सभी प्रतियोगियो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं और विजेताओं को बधाई दी।  संकल्प 2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने, प्रतिस्पर्धा करने एवं विभिन्न संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा सभी प्रतिभागियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता चौधरी एवं डॉ. अरविंद कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के छात्र समन्वयकों एवं कोर टीम के सदस्यों में तान्या, मनीषा, प्रतीक्षा, सिमरन, दिव्यकांक्षा, प्रेरणा, कृष्णानंद, अनुराग, शशांक शेखर, शिवम पांडेय एवं तुषार वर्मानी का सम्मान योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button