GautambudhnagarGreater noida news

समाजवादी महिला सभा ने चलाया सदस्यता भर्ती अभियान

समाजवादी महिला सभा ने चलाया सदस्यता भर्ती अभियान

ग्रेटर नोएडा।शनिवार को समाजवादी महिला सभा द्वारा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव के नेतृत्व में कस्बा जहांगीरपुर में एक सदस्यता भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी मौजूद रहे। सदस्यता भर्ती अभियान में महिला नेत्री रुकसार खान व शादाब सलमानी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व की केंद्र और राज्य सरकार में पूरी तरह से महिला विरोधी है और महिलाओं का हक छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं और बेटियों के हित के लिए कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाऐ चलाई थी, जिसका लाभ सभी वर्गों की महिला और बेटियों को मिला था। इस मौके पर समाजवादी महिला की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने कहा कि भाजपा शासन काल में सबसे अधिक अत्याचार महिलाओं पर हुए हैं। देश और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र नागर, जाने आलम नूरी, गौरा जाटव, खुशी यादव, अमित रौनी, इसराइल कुरैशी, कुलदीप भाटी, सितारा, शब्बो, दयाराम शास्त्री, रजिया, शमीम, मुकेश्री, आशम, निज़ाम मलिक, शाहरुख इदरीश, डॉ जावेद आलम, शहाना, जरीना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button