सादोपुर की बेटी मुस्कान ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया मान, पैतृक गांव में हुआ भव्य स्वागत
सादोपुर की बेटी मुस्कान ने UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया मान, पैतृक गांव में हुआ भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा/दादरी।ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान बैसोया (ऑल इंडिया रैंक–771), पुत्री अनिल बैसोया, ने देश की प्रतिष्ठित UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पैतृक गांव सादोपुर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का संचालन जगबीर नम्बरदार ने किया। गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं साथियों ने फूलमालाओं और पगड़ियों के साथ मुस्कान का जोरदार स्वागत किया।
गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। समारोह में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मुस्कान को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुस्कान ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में वे जहां भी सेवा में रहेंगी, पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करेंगी। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और समाज के हर वर्ग की सहायता करने का संकल्प भी व्यक्त किया।सम्मान समारोह में पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, समाजसेवी मौजीराम नागर, वीरेंद्र प्रधान, वीर सिंह नागर, पूर्व ACP धर्मपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, ब्रह्म महाशय, गोकल सिंह विकल, संकल्प संस्था सकारात्मक विकसित भारत संस्था मानव अधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन वीर गुर्जर सभा श्री देवनारायण की पूरी टीम और समस्त ग्रामीण उपस्थित रही।




