हरिओम चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रोहताश शर्मा को मिला उपाध्यक्ष पद
हरिओम चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रोहताश शर्मा को मिला उपाध्यक्ष पद
ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) की मजदूर सभा की अहम घोषणा की गई। संगठन ने हरिओम चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और रोहताश शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा के आदेश एवं राष्ट्रीय संयोजक पंडित राकेश शर्मा (सदरपुर) के अनुमोदन पर की गई।संगठन ने हरिओम चौधरी की सामाजिक प्रतिष्ठा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंच संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा ने किया। अपने संबोधन में हरिओम चौधरी ने कहा कि वे संगठन की निष्ठा और निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे तथा किसान और मजदूर वर्ग की आवाज को और बुलंद करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक राकेश शर्मा (सदरपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा उदयवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश पवन यादव, युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन शर्मा, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एम.एस. भाटी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा, युवा पश्चिम अध्यक्ष शाहरुख मलिक, जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर पुलकित सिंगल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बबली भाटी, गौतमबुद्धनगर महानगर अध्यक्ष नोएडा आशू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी, अमरीश चौहान, करनी सेना जिलाध्यक्ष गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गाजियाबाद कपिल गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।