रालोद नेत्री एडवोकेट प्रियंका अत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह के बारे में बताईं महत्वपूर्ण बातें
रालोद नेत्री एडवोकेट प्रियंका अत्री ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, उपराष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह के बारे में बताईं महत्वपूर्ण बातें
ग्रेटर नोएडा/नईदिल्ली। किसान घाट पर किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड ने पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत रत्न परम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह के बारे में महिला शक्ति को बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी और राजनीति तथा संगठन में महिलाओं के योगदान की बात की जिससे हमें बहुत ही प्रेरणा मिलती है। इस बारे में हमें राष्ट्रीय लोकदल नेत्री एडवोकेट प्रियंका अत्री ने बताया कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह के बारे में हमें बड़ी महत्वपूर्ण बातें बताइ जिनमें उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने “ऋणमोचन विधेयक” का मसौदा तैयार किया, जो ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने के लिए था. उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें जमींदारी उन्मूलन और भूमि की अधिकतम सीमा पर नियंत्रण शामिल था।चौधरी चरण सिंह ने इस विधेयक को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे ग्रामीण देनदारों को ऋण से राहत मिली यह विधेयक उस समय के संयुक्त प्रान्त (उत्तर प्रदेश) के लाखों किसानों को कर्ज से राहत दिलाने में सहायक हुआ।
चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश में भूमि सुधारों के प्रमुख वास्तुकार थे, उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और भूमि की अधिकतम सीमा को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित के लिए कई अन्य कार्य भी किए, जैसे सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग, ग्रामीण विकास और स्थानीय आर्थिक स्वायत्तता को बढ़ावा देना। चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के हित में 10 बड़े कार्य किए जाने का और उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी चौधरी चरण सिंह जी ने 17 में 1939 को अंग्रेजी हुकूमत के दौर में कर्ज मुक्ति बिल पारित करवाया था जिससे उसे समय के संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को कर्ज से राहत मिली थी