GautambudhnagarGreater noida news

जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाया गया किराया वसूली अभियान

जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाया गया किराया वसूली अभियान

गौतमबुद्धनगर।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर प्रियंका चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर की कासना स्थित दुकानों का आवंटन पूर्व में विभिन्न व्यक्तियों को किराये पर किया गया है। इन दुकानों के कुछ आवंटी/किरायेदारों द्वारा बार-बार नोटिस एवं प्रयास किए जाने के बावजूद आवंटित दुकानों का अवशेष किराया जमा नहीं कराया गया।इसी क्रम में गुरुवार को जिला पंचायत के अभियंता एवं अपर मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में समस्त जिला पंचायत कर्मचारियों की टीम द्वारा स्थल पर विशेष किराया वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदारों को किराया जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की गई।अपर मुख्य अधिकारी ने तीन बड़े बकायदाओं के बारे में बताया कि अंकुर गर्ग पुत्र अरुण गर्ग, चिरंजी कॉलोनी एनटीपीसी रोड दादरी पर 80322 रुपए की धनराशि बकाया, अरुण कुमार गरगपुत्र चिरंजीलाल गर्ग निवासी चिरंजी कॉलोनी एनटीपीसी रोड दादरी पर 93525 रुपए की बकाया तथा राजकुमार पुत्र कृपाल सिंह ग्राम बिरोड़ी गौतम बुद्ध नगर पर 93321 रुपए की धनराशि बकाया है। किराये के संबंध में समस्त बकायेदारों को डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक सूचना दी गई तथा नियमानुसार किराया वसूलने की कार्यवाही की गई

Related Articles

Back to top button