GautambudhnagarGreater noida news

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

गौतमबुद्धनगर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय तथा सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित की जाएगी।जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, दीवानी वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम से जुड़े मामले, एनआई एक्ट की धारा 138, ई-चालान, आर्बिट्रेशन, लघु शमनीय वाद, विद्युत अधिनियम तथा भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।इसके अलावा सेवा संबंधी प्रकरण, पेंशन मामले, श्रम विवाद, बैंक ऋण से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले, विद्युत एवं बीएसएनएल के टेलीफोन बिल से जुड़े मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

जनपद न्यायाधीश ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ईमेल dlsa.gbnnoida@gmail.com या मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर संपर्क किया जा सकता है।इस अवसर पर एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, अपर जिला जज प्रथम सुनील कुमार, विशेष न्यायाधीश पोक्सो विकास नागर, अपर जिला जज प्रतिक्षा नागर, विशेष न्यायाधीश पोक्सो-द्वितीय विजय कुमार हिमांशु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी त्यागी, सिविल जज अंकिता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button