GautambudhnagarGreater noida news
सपा नेता के घर विवाहोत्सव में पहुंचे राकेश टिकैत
सपा नेता के घर विवाहोत्सव में पहुंचे राकेश टिकैत

ग्रेटर नोएडा।शुक्रवार को क्षेत्र के अस्तौली गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शैलेंद्र भाटी के परिवार में उनकी भतीजी के विवाहोत्सव कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पहुंच कर कन्या को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद भाटी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना जिला अध्यक्ष मनोज मावी नोएडा अध्यक्ष अशोक भाटी,हेमराज भाटी, लेखराज भाटी , बबलू भाटी, जतन शर्मा, गजे भाटी, बिक्रम भाटी, आदि मौजूद रहे। शादी समारोह से बाहर निकाल कर रास्ते में पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के किसानों के अनुकूल माहौल नहीं है भाजपा सरकार किसान विरोधी है।




