‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का ग्रेटर नोएडा में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने किया शुभारंभ । महिलाएं होंगी स्वस्थ, तभी समाज और परिवार होंगे सशक्त।सुरेन्द्र सिंह नागर
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का ग्रेटर नोएडा में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने किया शुभारंभ
महिलाएं होंगी स्वस्थ, तभी समाज और परिवार होंगे सशक्त।सुरेन्द्र सिंह नागर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के डाढा गांव के सामुदायिक केंद्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वस्थ होंगी, तभी समाज और परिवार सशक्त होंगे।महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार ने ठोस पहल की है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ने बुधवार को अस्पताल में आयोजित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है महिलाओं की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।स्वस्थ नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बना सकती है राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण को अपनी प्राथमिकता मानती है महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जागरूकता को लेकर सरकार निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि जब महिलाएं स्वस्थ और सुरक्षित होंगी तो परिवार मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ और सशक्त बनेगी. हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है क्योंकि महिला ही परिवार और समाज की आधारशिला है। सांसद ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेत्र में अग्रसर हैं. महिलाएं आज आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से निरंतर आगे बढ़ रही हैं. रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं. पंचायतों से लेकर उच्च पदों तक उनकी उपस्थिति समाज को नई दिशा दे रही है. शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में मातृत्व लाभ योजनाएं, पोषण अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य, पोषण, तंदुरुस्ती और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है। इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। यह गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान और उपचार संबंधों को मज़बूत करेगा, साथ ही प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा। साथ ही, यह अभियान मोटापे की रोकथाम, बेहतर पोषण और स्वैच्छिक रक्तदान पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नारायण किशोर,डॉक्टर सरिता यादव,डॉक्टर शिल्पी शुक्ला,डॉक्टर प्रवेश,कुलदीप अरुण सहित दिनेश भाटी,चेनपाल प्रधान, अमित लडपुरा, प्रमोद भाटी,श्याम सिंह,भोला पंडित भी मौजूद रहे