राजीव बंसल को भारतीय उद्योग संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किया नियुक्त
राजीव बंसल को भारतीय उद्योग संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किया नियुक्त
ग्रेटर नोएडा। भारतीय उद्योग संघ (IIA), जो कि पिछले चालीस वर्षों से देश के 15,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के हितों की सेवा में निरंतर कार्यरत है, ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए नोएडा के प्रसिद्ध उद्योगपति राजीव बंसल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।इस गरिमामयी अवसर पर आगामी 1 जुलाई 2025 को लखनऊ स्थित भारतीय उद्योग संघ के मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक प्रमुख उद्यमी, नीति निर्माता, उद्योग संघ के पदाधिकारीगण एवं विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होंगे।राजीव बंसल की नियुक्ति MSME क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता को मान्यता देते हुए की गई है। उनके नेतृत्व में उम्मीद की जा रही है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। भारतीय उद्योग संघ के इस निर्णय से नोएडा सहित पूरे प्रदेश के उद्यमियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।