GautambudhnagarGreater noida news

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन सृजन व वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हुई प्रांतीय बैठक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन सृजन व वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हुई प्रांतीय बैठक

ग्रेटर नोएडा।जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुध नगर जिला मुख्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रांतीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल द्वारा की गई।संगठन समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कहा की समूचे पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन तथा जिला नेतृत्व के कुशल नेतृत्व में बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है। काफी वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस नए कलेवर और तीखे तेवर के साथ मैदान में अपनी बात जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है तथा जिस प्रकार से पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में मंडल में बूथ स्तर की कमेटियों का भी अधिकांशत: से गठन कर लिया गया है। नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कहीं – कहीं कुछ जिलों में कुछ पदाधिकारी संगठन के निर्देशों के अनुसार पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं इसका संज्ञान जिला अध्यक्षों के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व तथा राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया है वह समय आने पर अधिक सक्षम वे मजबूत कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएगी साथ ही साथ उन्होंने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को भी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं से किया तथा अधिक से अधिक हस्ताक्षर पत्र तैयार करवा कर प्रदेश मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। इस मैराथन बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों से प्रदेश प्रभारी द्वारा बंद कमरे में अकेले अकेले जिलेवार वार्ता कर सभी सांगठनिक तैयारियां परखीं।  प्रांतीय संगठन समीक्षा बैठक के संयोजक गौतम बुध नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनपद गौतम बुध नगर लगातार सांगठनिक दृष्टि से प्रगति की ओर अग्रसर है जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अच्छा संगठन तैयार किया है तथा भूतों पर सक्षम व समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जा रही है लगातार कांग्रेस परिवार मज़बूती की ओर अग्रसर है। जिले में वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान भी जोरों से चल रहा है वोट चोरी मामले में आम जनता में कौतूहल के साथ साथ जनादेश पर डकैती डाले जाने की साजिशों के खिलाफ आक्रोश भी नज़र आ रहा है। प्रांतीय संगठन सृजन समीक्षा बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, हापुड़ के कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, मुरादाबाद नगर अध्यक्ष जुनैद, बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान, हापुड़ के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, कोऑर्डिनेटर प्रवीण पवार, गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, गाजियाबाद के कोर्डिनेटर अजय चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व बिजनौर सांसद ओमवती देवी, अमरोहा जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया, बड़ौत नगर अध्यक्ष रामहरि पँवार, बागपत कोर्डिनेटर नसीम खान, संजीव शर्मा, बुलंदशहर शहर अध्यक्ष रवि लोधी, इस्राईएल गहलौत, संभल शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, बिजनौर कोर्डिनेटर शबी खान, संभल जिला अध्यक्ष मौहम्मद आरिफ, बुलंदशहर कोर्डिनेटर नरेंद्र राठी, बिजनौर शहर अध्यक्ष हुमायूँ बेग, वरुण शर्मा, अक्षय पंवार, रिटायर्ड आई० ए० एस आर० के० सिंह, राजकुमार पंडित,शामली जिला अध्यक्ष अखलाख, चरण सिंह, अरुण भाटी, नीरज लोहिया, निशा शर्मा, रिज़वान चौधरी, रूबी चौहान, अरविन्द रेक्सवाल, महाराज सिंह नागर, गौरव वसिष्ठ, सुबोध भट्ट, किशन शर्मा, गौतम सिंह, देवेश चौधरी, कपिल भाटी, पुनीत मावी, आर० के० प्रथम, कैलाश बंसल, धीरे सिंह, रमेश चाँद यादव, सतपाल सिंह, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, गणेश मीणा, मोहम्मद ताकि, नरेश शर्मा, रमेश बाल्मीकि, सचिन शर्मा,रमेश प्रधान, नीरज शर्मा, मोहम्मद तनवीर, विपिन त्यागी, असगर अली, शिव चौटाला, प्रिंस भाटी, सीमा देवी, प्रबुद्ध जोशी, आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button