GautambudhnagarGreater noida news

पी आई आई टी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के फार्मेसी विभाग की प्राचार्य प्रियंका अहिरवार ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

पी आई आई टी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के फार्मेसी विभाग की प्राचार्य प्रियंका अहिरवार ने प्राप्त की डॉक्टरेट की उपाधि

ग्रेटर नोएडा। प्रियंका अहिरवार जो वर्तमान में पी आईआईटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा मैं फार्मेसी विभाग के प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। मूल रूप से भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली है जिन्होंने बी फार्मा एवं एम फार्मा के उपरांत भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय उत्तराखंड से डॉ के. सरवणन के मार्गदर्शन में दिनांक 7 मार्च 2026 को अपनी डॉक्टरेट की उपाधि पूर्ण की जिसका शोध का topic”formulation design and evaluation of bio-conjugated Naproxen-sufasalazine solid lipid Nanoparticle for in-vitro and in-vivo Anti-Arthritic activity ” था। जिसका मुख्य उद्देश्य है आम जन को शीघ्र एवं सुलभ माध्यम से स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां उपलब्ध कराना है यह उपाधि डॉ प्रियंका अहिरवार अपनी 3 वर्ष की कड़ी मेहनत के उपरांत प्राप्त की है। इस खुशी के अवसर पर उनके पैतृक घर भोपाल मध्य प्रदेश में हवन का आयोजन किया गया तथा सभी परिचितों ने उन्हें बधाईयां दी। पी आईआईटी कॉलेज प्रांगण के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर भरत सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के अन्य सभी प्राध्यापक गनों एवं सदस्यों ने भी उन्हें बधाइयां दी।

Related Articles

Back to top button