गौतमबुद्धनगर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, हर बूथ पर भव्य आयोजन का लक्ष्य
गौतमबुद्धनगर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, हर बूथ पर भव्य आयोजन का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर गौतमबुद्धनगर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस इस बार प्रत्येक बूथ पर उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से लेकर आज तक संगठन ने निरंतर संघर्ष करते हुए जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी दो सांसदों से बढ़कर आज 303 सांसदों तक पहुंची है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यशाला को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन के इतिहास, संघर्ष और विचारधारा को समझने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके।इस दौरान जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, धर्मेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, सरजीत नागर, अरुण प्रधान, विकास चौधरी, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, मुकेश भाटी, वंदना वानखेड़े, रजनी तोमर, योगेश चौहान, मनोज मावी, अन्नू सिंह, अर्पित तिवारी, सुनील रावत, राजीव सिंघल, महेन्द्र नागर, भिखारी सिंह, विमल पुंडीर, लोकेश त्यागी, धीर राणा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




