GautambudhnagarGreater noida news

ओयो होटल में पुलिस की जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर।

ओयो होटल में पुलिस की जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, ओयो होटल में जांच

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 8 जनवरी 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह ने थाना दादरी क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।फुट पेट्रोलिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त ने ओयो होटल का निरीक्षण किया और वहां के प्रविष्टि रजिस्टर को बारीकी से जांचा। उन्होंने होटल कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए। साथ ही सभी सुरक्षा मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान सौम्या सिंह ने थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया कि महत्वपूर्ण चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की मुहिम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाईयों से अपराध पर अंकुश लगेगा और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button