GautambudhnagarGreater noida news

एक पेड माँ के नाम 2.0 “पेड लगाओ – पेड बचाओ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 56660 पौधों का किया रोपण

एक पेड माँ के नाम 2.0 “पेड लगाओ – पेड बचाओ अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 56660 पौधों का किया रोपण

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। उ० प्र० शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2025-26 में वृक्षारोपण जन महोत्सव के अर्न्तगत 37.00 करोड पौधे लगाये जाने का लक्ष्य पूरे प्रदेश में रखा गया है। जिसके लिए यमुना प्राधिकरण को वर्ष 2025-26 में कुल 44100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष दिनांक 09.07.2025 को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कुल 56660 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में जेवर विधायक, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सैक्टर 32 के ग्रीन बैल्ट में प्रातः 9:00 बजे वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण जन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस वर्ष थीम ” एक पेड माँ के नाम 2.0 “पेड लगाओ – पेड बचाओ’ रखी गयी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, शैलेन्द्र कुमार भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी), नन्द किशोर (वरि० स्टाफ आफिसर), राजेन्द्र सिंह भाटी महाप्रबन्धक (परियोजना), अशोक कुमार सिंह महाप्रबन्धक (वित्त), आलोक कुमार राय उप महाप्रबन्धक (वित्त). ) एंव आनन्द मोहन सिंह निदेशक (उद्यान) एंव प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।यमुना प्राधिकरण द्वारा दिनांक 09.07.2025 को एक दिन में 56660 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नीम जामुन पीपल, पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, आम चम्पा, अशोक, टिकोमा, चांदनी आदि पौधे लगाये गये है।

Related Articles

Back to top button