GautambudhnagarGreater noida news

डीडब्ल्यूपीएस ग्रेटर नोएडा में फागुन महोत्सव का हुआ आयोजन

डीडब्ल्यूपीएस ग्रेटर नोएडा में फागुन महोत्सव का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में विद्यालय परिसर में फागुन महोत्सव – एक संगीतमय संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेन न्यूज़ चैनल के संस्थापक गजानन माली जी, प्रो. डॉ. विवेक, मनोज सर एवं गुंजन मैम सहित मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न एनजीओ के प्रमुख, अभिभावक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की गरिमा डायरेक्टर मैम कंचन कुमारी एवं प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा की उपस्थिति से और भी बढ़ गई। विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर डायरेक्टर मैम कंचन कुमारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलाकारों और विद्यालय की टीम के प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामूहिक रूप से त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने के महत्व पर बल दिया।संध्या को मधुर और मनमोहक प्रस्तुतियों से सुश्री दुर्गेश्वरी एवं उनकी टीम, ऋषि, राघव और सुप्रिटी ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही डीडब्ल्यूपीएस के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और संगीत से सराबोर हो गया। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार और आनंदमय अनुभव बना।

Related Articles

Back to top button