GautambudhnagarGreater noida news

दनकौर के गांव मौहमदपुर गुर्जर में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन। किसानों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : सुधीर भाटी

दनकौर के गांव मौहमदपुर गुर्जर में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन। किसानों का हक छीन रही है भाजपा सरकार : सुधीर भाटी

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को में दनकौर के गांव मौहमदपुर गुर्जर में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र नागर के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर, पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक एवं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार किसानों हक छीनने का काम कर रही है। आज अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए सड़क पर है, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं का निदान के बजाय उन के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव करते हुए उन्हें जेल भेजने का काम कर रही हैई उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर ने कहा कि सपा सरकार कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया था । लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास पूरे तरह से ठहर गया है। भाजपा देश के सौहार्द को खराब कर एकता और भाईचारा को खत्म करने का काम कर रही है।

इस मौके पर मुख्य रुप से बीर सिंह यादव, इन्दर प्रधान, गजराज नागर चेयरमेन, सुनील भाटी देवटा, कृशान्त भाटी, भारत सिंह, विकास जतन, राजेश रोही, अमित रौनी, अब्दुल हमीद, दयाराम शास्त्री, महेश भाटी, शौकत अली चेची, हुकम सिंह भारती, लोकेश भाटी, हैप्पी पंडित, विजेंद्र चौधरी, विपिन सैन, लोकेश जनमेदा, लियाक़त नेताजी, देवेंद्र चौधरी, नासिर प्रधान, जितेन्द्र प्रजापति, सत्य प्रकाश नागर, समय भाटी, कृष्ण नागर, नितिन नागर, जोरा खान, यशपाल भाटी, ब्रह्मपाल खारी, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button