GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन।

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा: मुखिया गुर्जर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव सैनी में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अकबर खान के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। पता जन पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। इस पीडीए पंचायत में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मुखिया गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुखिया गुर्जर ने कहा कि भाजपा जब से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है, तब से केवल झूठ बोल जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। फर्जी राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने में नाकाम साबित हुई है। सरकार के पास जनता की समस्याओं का कोई हल नहीं है। इसलिए अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा तरह-तरह के प्रोपेगेंडा चला रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश और प्रदेश को सम्प्रदाय और जाति में बाँट रही है। आज पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार देश के सविधान में मिले उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और उनका सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़े, दलित अल्पसंख्यकों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद कर रहे है। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, डॉक्टर महेंद्र नागर, फकीरचंद नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, दीपक देवटा, हैप्पी पंडित, श्याम सिंह भाटी, दीपक नागर, विकास नागर, नरेंद्र सुनपुरा, मोनू मुखिया, जगदीप नागर, जाकिर मुनिरी, अनीश अहमद बिसाडिया, राशिद सिद्दीकी, हसमुद्दीन, डॉ. जावेद, हाजी जफ़रुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button