GautambudhnagarGreater noida news

धूम मानिकपुर में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन

धूम मानिकपुर में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन

दादरी। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को दादरी के गांव धूम मानिकपुर में भगवान बाल्मीकि मन्दिर पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाई को छुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का विकास एकदम ठहर गया है। प्रदेश सरकार के पास विकास के नाम पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में दलितों पर अत्याचार हो रहे है।

सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा किसान, मजदूर, दलित, महिला, अल्पसंख्यक गरीब लोगों का उत्पीड़न कर रही है।। पूरे देश में भाजपा की जहां-जहां सरकारें हैं, वहां दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और दलितों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है। इससे देश की एकता अखंडता को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। आज करोड़ लोग बेरोजगार हैं। जनता मंहगाई के बोझ से परेशान है। लेकिन सरकार जनता को राहत प्रदान करने के बजाय जनता की एकता को तोड़ने काम कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, हरवीर प्रधान, दीपक देवटा, दिनेश वाल्मीकि, मोहित नागर, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, सुमित पंडित, जावर वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, कमल सिंह, जयप्रकाश पारचा, बृजेश वाल्मीकि, जावेद अंसारी, विवेक वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button