अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ पैरेंट्स चेस लीग एवं पैरेंट्स बैडमिंटन बोनांजा का हुआ सफल आयोजन
अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ पैरेंट्स चेस लीग एवं पैरेंट्स बैडमिंटन बोनांजा का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित पैरेंट्स चेस लीग एवं पैरेंट्स Badmintonबैडमिंटन बोनांजा(3rd Edition) का आयोजन अत्यंत उत्साह, खेल भावना एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में 110 से अधिक अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय एवं परिवार के बीच सकारात्मक जुड़ाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, एडमिन ऑफिसर सुनील नागर तथा मैनेजर आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में मिक्स डबल्स, पुरुष डबल्स, पुरुष एकल, महिला एकल एवं महिला युगल वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें अभिभावकों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष एकल वर्ग (Men’s Singles Category) में दीपांशु मित्तल ने मनीक बंसल को 2–1 से हराया।नितिन ने योगेंद्र जी को 2–0 से हराया।आयुष्मान ने सतेंद्र जी को हराया। मोहित जी ने रवि को हराया। अमित ने कमलेंद्र जी को हराया।
पुरुष युगल वर्ग (Men’s Doubles Category),
दीपक एवं दीपांशु ने नितिन एवं मनीक को 2–1 से हराया।अशोक एवं अजय सेमीफाइनल मैच में आयुष्मान एवं सुधीर से पराजित हुए।
महिला एकल वर्ग में नीतू ने अंजली शर्मा को 2–1 से हराया।मीनाक्षी ने शुभी अग्रवाल को हराया।मनीषा राणा ने पायल को हराया।
अन्य वर्गों के प्रमुख मुकाबले मिक्स डबल्स बैडमिंटन संध्या चौधरी + विजय सिंह, ज्योति कुमारी + अशोक कुमार, कमलेंदर + पूजा जैन, रवि + पार्टनर,कमल रावत + मीनाक्षी,नितिन महेश्वरी + पार्टनर रहे।बैडमिंटन – पुरुष डबल्स प्रतिभागी मणिक बंसल + विशाल बैजल, कमलेंदर कुमार + रवि चौधरी, आयुष्मान कसाना + पार्टनर, हिम्मत सिंह चौधरी + पार्टनर, योगेन्द्र सिंह वासमन + पार्टनर, दीपांशु मित्तल + पार्टनर, मुकेश चौहान + पार्टनर, नितिन महेश्वरी + पार्टनर, मोहित गोयल + पार्टनर, अजय नारंग + पार्टनर, सुधीर कसाना + पार्टनर, अभिनव शुक्ला + पार्टनर रहे।महिला एकल प्रतिभागी सीमा राणा, नीतू, स्वाति सिंह, दीप्ति, डॉ. अनुग्या अग्रवाल, संध्या चौधरी, शुभी अग्रवाल, पायल, एडवोकेट अर्चना सिंह, मनीषा सिंह राणा, सोनम मावी, पूजा जैन, नैन्सी गर्ग रहीं।कार्यक्रम का संचालन एचओडी स्पोर्ट्स नीरज सिंह द्वारा किया गया। आयोजन के इवेंट कोऑर्डिनेटर मणिक कसाना एवं कमल सिंह रावत रहे। प्रतियोगिताओं के सुचारु संचालन में ऑफिशियल्स आकाश शर्मा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, सचिन कुमार, खजान सिंह, सूर्य, संजय शर्मा एवं सुश्री अक्षिता तोमर का विशेष योगदान रहा।विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फिट इंडिया की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सहयोग और सामुदायिक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों का आयोजन करता रहेगा।




