GautambudhnagarGreater noida news

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक -अध्यापक बैठक: विद्यार्थियों के सर्वाधिक विकास की दिशा में एक पहल

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक -अध्यापक बैठक: विद्यार्थियों के सर्वाधिक विकास की दिशा में एक पहल

ग्रेटर नोएडा ।एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 तथा 11 के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक _शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया l इस मौके पर स्कूल के वाईस चेयरमैन एस के बंसल ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रगति, व्यवहार, तथा उनके सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना था l बैठक में शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी के अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन तथा अन्य गतिविधियों में सहभागिता के बारे में चर्चा की l अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी साझा किया l इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर प्रीति चौधरी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां तक सीमित नहीं बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक, नैतिक,सामाजिक एवं रचनात्मक विकास पर भी समान रूप से ध्यान देना है l साथ ही अभिभावकों को यह भी अवगत कराया गया की कक्षा 9 और 11 आगामी बोर्ड कक्षाओं (10 और 12) की आधारशिला होती है l इसलिए इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की पढ़ाई अनुशासन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि भी आने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सके और उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करें lबैठक का वातावरण अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा l हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है l

Related Articles

Back to top button