ओम पब्लिक स्कूल डाढा, ग्रेटर नोएडा में चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ओम पब्लिक स्कूल डाढा, ग्रेटर नोएडा में चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा में प्रतिभा सम्मान मिशन के तहत सेक्टर Xu-III में चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ओम पब्लिक स्कूल, इकोटेक-I, डाढा, ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया और उनकी प्रतिभा के अनुसार उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मनोनीत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेठ सुरेश गर्ग, संजीव भाटी(संजू भाटी) ओम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, अरविंद भास्कर( प्रधानाचार्य), एवं कार्यक्रम के आयोजक सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया lकार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन ने सेक्टर के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों जितेंद्र भाटी, शिव प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, पवन सिंह, मोहित कपासिया, संगीता सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।साथ ही ग्रेटर नोएडा में उचित एवं सामाजिक स्तर को ध्यान में रखते हुए ओम पब्लिक स्कूल को संचालित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।




