जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, ग्रेटर नोएडा विधि विभाग द्वारा ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन
जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, ग्रेटर नोएडा विधि विभाग द्वारा ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस, ग्रेटर नोएडा के विधि विभाग द्वारा दिनांक 17 फ़रवरी 2026 को “न्यायशास्त्र – आवश्यकता, उद्भव एवं परिवर्तित होते आयाम” विषय पर एक ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह व्याख्यान मूट कोर्ट हॉल में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित हुआ, जिसमें विधि के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस शैक्षणिक कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सीमा सिंह, कैंपस लॉ सेंटर, विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने न्यायशास्त्र की आवश्यकता, उसकी ऐतिहासिक उत्पत्ति तथा समय के साथ उसके बदलते स्वरूप और आयामों पर गहन एवं सरल व्याख्या प्रस्तुत की। उनका व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, विचारोत्तेजक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमित गुप्ता का विशेष उल्लेख किया गया, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन से ऐसे उच्च स्तरीय शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाता है। कार्यक्रम को संरक्षक के रूप में प्रो. (डॉ.) सचिन यादव, निदेशक, जिम्स ईएमटीसी तथा प्रो. (डॉ.) पल्लवी गुप्ता, विभागाध्यक्ष, विधि विभाग का पूर्ण संरक्षण एवं सहयोग प्राप्त रहा।इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मोहम्मद कैफ़, सहायक प्राध्यापक, विधि विभाग रहे, जिनके कुशल आयोजन एवं समन्वय से यह व्याख्यान अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में विधि विभाग द्वारा मुख्य वक्ता सहित सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।




