विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम हबीबपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा के रणवीर चौधरी ने बरसात के मौसम में हजारों पौधे लगाने का लिया निर्णय
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम हबीबपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा के रणवीर चौधरी ने बरसात के मौसम में हजारों पौधे लगाने का लिया निर्णय
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम हबीबपुर में बारात घर के पास पार्क में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रणवीर चौधरी के साथ जिला सचिव लोकेश प्रधान संजय चंदेल आदि कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए अन्य पौधों में पानी लगाकर हरियाली का संदेश दिया इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संत सभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने पूरे देश में पर्यावरण दिवस की बधाई वह हर घर में एक पौधा लगाने का संदेश दिया वहीं जिलाध्यक्ष रणवीर चौधरी ने बरसात के मौसम में हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया