GautambudhnagarGreater noida news

अहिल्याबाई होलकर की 300 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में जेवर में जिला पंचायत सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी हुए शामिल

अहिल्याबाई होलकर की 300 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में जेवर में जिला पंचायत सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी हुए शामिल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में संस्कार बैंकेट हाल जेवर में जिला पंचायत सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ,विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अमित चौधरी और जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी और मनोज सिसोदिया भी उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता जिले के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। जिसमें मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर की सोच बड़ी व्यापक थी उन्होंने अहिल्याबाई होलकर जी के देश के प्रति सम्मान देश के प्रति उनके योगदान के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया

और सभी ग्रामीणों को अवगत कराया और भविष्य में महिलाओं को अहिल्याबाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया ।एम एल सी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि रानी अहिल्यबाई होलकर का जीवन धार्मिक आचरण न्याय प्रिय नेतृत्व और जन सेवा को समर्पित रहा उन्होंने राष्ट्र की उन्नति हेतु समाज के लिए कार्य किये ।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति सनातन को बढ़ाने के लिए मंदिरों में शास्त्रों के मनन चिंतन प्रवचन के लिए विद्वानों की नियुक्ति की। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर का शासन दूरदर्शिता, न्यायप्रियता, लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहा। उनका शासन महिला सशक्तिकरण के उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।

उन्होंने शासन में सामाजिक आदर्शों के मूल्यों को स्थापित किया। दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि अहिल्याबाई ने हमेशा अपने राज्य के लोगों को न्याय प्रदान करने का प्रयास किया। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, देवा भाटी विकास चौधरी कर्मवीर आर्य देवेंद्र भारद्वाज, अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा, रवि अग्रवाल मनजीत सिंह, बॉबी शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, नरेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, ओंकार भाटी, प्रदीप अत्री,त्रिलोक प्रधान,बघेल समाज से पीतांबर सिंह, हरिओम शर्मा,नरेश शर्मा,अशोक शर्मा ,विनोद बैंसला,सविता गुर्जर,कृष्ण प्रधान,राजू प्रधान,कृष्णपाल प्रधान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button