GautambudhnagarGreater noida news

ऐच्छर मार्किट की नींव रखने वाले चौ. हंसराज भाटी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने याद कर उन्हें पुष्प किए अर्पित।

ऐच्छर मार्किट की नींव रखने वाले चौ. हंसराज भाटी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने याद कर उन्हें पुष्प किए अर्पित।

शफी मोहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।ऐच्छर मार्किट की नींव रखने वाले चौ. हंसराज भाटी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर समस्त क्षेत्रवासियों ने याद कर उन्हें पुष्प अर्पित किये। चौ. हंसराज भाटी की चतुर्थ पुण्य तिथि पर ग्राम ऐच्छर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोग जुटे। इस कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह,पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी भी शामिल हुए। इस बारे में हमें स्वर्गीय चौधरी हंसराज भाटी के पुत्र संदीप भाटी ने बताया कि हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब विकलांगों को ट्राई साइकिल दी जाती है।। इसके अलावा चेक भी दिए जाते हैं। इसी के तहत बुधवार को 21 विकलांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई। इसी कार्यक्रम में दूर दराज और क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बारे में सहदेव चोटीवाला ने बताया कि हम उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों की मदद करते हैं, उन्हें संसाधन उपलब्ध कराते हैं और उसके अलावा जो प्रतिभाएं हैं उन्हें सम्मानित भी करते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में पहले हवन किया जाता है। इस श्रद्धांजलि मे कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होते हैं। राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, क्षेत्रीय संगठन, किसान संगठन सभी लोग सम्मिलित होते हैं।

Related Articles

Back to top button