GautambudhnagarGreater noida news

नो स्मोकिंग डे पर जिम्स में दिलाई गई तंबाकू छोड़ने की शपथ, जागरूकता अभियान चलाया

नो स्मोकिंग डे पर जिम्स में दिलाई गई तंबाकू छोड़ने की शपथ, जागरूकता अभियान चलाया

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स ) ग्रेटर नोएडा के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा नो स्मोकिंग डे के अवसर पर धूम्रपान और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंत विभाग के ओपीडी में आए मरीजों, इंटर्न, नर्सिंग छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और अस्पताल के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए तंबाकू मुक्त और धूम्रपान मुक्त वातावरण बनाने की शपथ ली।इस अवसर पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरूक किया गया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत दंत चिकित्सा विभाग परिसर में कई शैक्षिक पोस्टर भी लगाए गए, जिनमें धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से दर्शाया गया।पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को इन खतरों के प्रति सचेत करना और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य की भी रक्षा कर सकें।कार्यक्रम के अंत में दंत चिकित्सा विभाग ने समुदाय में तंबाकू निषेध जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button