भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन सिंह का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन सिंह का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा । भारतीय किसान यूनियन ने नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं पर चर्चा पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया, जिसमें आबादी के निस्तारण बिजली के फर्जी बिलों ओर चोरियों के झूठे मुकदमों को वापस लेने, किसानो के खेती के उपकरणों को ना रोका जाए जैसी मांगें शामिल थीं। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।इस मौके पर पवन खटाना, सुनील प्रधान, अनित कसना, गुलाब बिधूड़ी, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, योगेश भाटी, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेटा, सुंदर पवन नागर, ललित चौहान, अमित सचिन, गजराज भाटी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, सोनू मामूरा, अरविंद लोहिया, महेश खटाना आदि सैकड़ों किसान-मजदूर मौजूद रहे




