GautambudhnagarGreater noida news

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे एनपीसीएल के दफ्तर, शनिवार और रविवार को बिल जमा करा सकेंगे लोग । सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर, उपभोक्ताओं से सुविधा का लाभ उठाने की अपील

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे एनपीसीएल के दफ्तर, शनिवार और रविवार को बिल जमा करा सकेंगे लोग

सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर, उपभोक्ताओं से सुविधा का लाभ उठाने की अपील

ग्रेटर नोएडा।वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के कुछ दफ्तर आगामी शनिवार (28 मार्च) और रविवार (29 मार्च) को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनपीसीएल ने नॉलेज पार्क-1, इकोटेक-2 एवं नॉलेज पार्क-2 (आईआईएलएम कॉलेज, गेट नंबर-2 के सामने) में स्थित अपने दफ्तरों को अवकाश के दिन भी खुले रखने का निर्णय लिया है। एनपीसीएल प्रबंधन की ओर से ये विशेष व्यवस्था उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।जिन उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का लंबित बिल नहीं जमा किया है या जिन्हें बिजली चोरी से संबंधित आकलन बिल जमा करना है, वो आगमी शनिवार और रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:30 बजे के बीच एनपीसीएल के दफ्तर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अवकाश के दिन एनपीसीएल के दफ्तरों के खुले होने से उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का मौका मिलेगा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है, अवकाश के दिन दफ्तर खुले रखने के पीछे हमारा उद्देश्य लंबित बिजली बलों का भुगतान, बकाएदारों से वसूली, और राजस्व लक्ष्य को पूरा करना है।

Related Articles

Back to top button