GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में मेधावी छात्रों के सपनों को पंख दे रहा है एनपीसीएल । आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, 10 छात्रों को एनपीसीएल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद

ग्रेटर नोएडा में मेधावी छात्रों के सपनों को पंख दे रहा है एनपीसीएल

आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, 10 छात्रों को एनपीसीएल ने दी 50-50 हजार की आर्थिक मदद

एनपीसीएल के सीएसआर कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ से ग्रामीण छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के कासना गांव की रिया का बड़ा सपना है, आईएएस बनना । पिता किसान हैं और घर की मासिक आमदनी केवल 15000 रुपए है। 10वीं में 88% और 12वीं में 90% अंक हासिल कर चुकी रिया ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बीए इकॉनोमिक्स में दाखिला ले लिया है, लेकिन आगे उसे बेहतर कोचिंग और सही मार्गदर्शन की जरूरत है । पर अब रिया को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके सपनों को सच करने में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड का ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ उसे पंख दे रहा है।रिया की तरह, बिलासपुर गांव का प्रशांत भी जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देख रहा है। किसान परिवार में जन्मे प्रशांत के घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। घर की मासिक आमदनी महज 8,000 रुपए है। लेकिन बचपन से मेधावी प्रशांत बड़ा होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। 10वीं में 92% और 12वीं में 85% अंक हासिल कर प्रशांत ने जीएल बजाज इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लिया है। कल तक प्रशांत इस बात को लेकर चिंतित था कि आगे का सफर कैसे तय होगा, लेकिन अब नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की मदद से उसका सपना सच होते दिख रहा है ।ये सिर्फ रिया और प्रशांत की कहानी तक सीमित नहीं है। एनपीसीएल अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत छोटे गांवों की बड़ी उम्मीदों को पंख देने में लगा है। एनपीसीएल ने अपने लाइसेंस क्षेत्र के 10 मेधावी छात्रों को ट्यूशन और कोचिंग फीस में मदद के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। एनपीसीएल की ओर से मिलनेवाली ये आर्थिक मदद हर साल उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दोबारा दी जाएगी और यह उनके पाठ्यक्रम पूरा होने तक लगातार जारी रहेगी ।
एनपीसीएल के ‘प्रोजेक्ट समर्थ’ के तहत ‘उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ में 10 छात्रों का चयन करने में एनजीओ Buddy4Study India Foundation ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने मेधावी छात्रों की पहचान, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन और छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि एनपीसीएल की आर्थिक सहायता सही और पात्र छात्रों तक पहुंचे।आर्थिक सहायता के लिए चयनित सभी 10 छात्रों को एनपीसीएल की ओर से एक खास कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सपनों को पंख देने का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, “एनपीसीएल की ये पहल न केवल मेधावी छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और बड़े सपने सच करने की दिशा में भी मार्गदर्शक बनेगी। यह कदम शिक्षा में समान अवसर, समावेशिता और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है”।एनपीसीएल की इस पहल का उद्देश्य उन मेधावी छात्रों को सहयोग देना है, जो आर्थिक चुनौतियों के कारण उच्च शिक्षा और बड़े सपनों की राह में बाधाओं का सामना कर रहे हैं।
भविष्य में भी एनपीसीएल अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के समग्र विकास और सशक्तिकरण में सक्रिय योगदान देती रहेगी

Related Articles

Back to top button