GautambudhnagarGreater noida newsNPCL

एनपीसीएल की पहल, सरकारी योजनाओं से जुड़े हजारों ग्रामीण । ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं का आसान पंजीकरण, 1000 से ज्यादा महिलाएं शामिल

एनपीसीएल की पहल, सरकारी योजनाओं से जुड़े हजारों ग्रामीण 

ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं का आसान पंजीकरण, 1000 से ज्यादा महिलाएं शामिल

एनपीसीएल ने 20 गांवों में चलाया अभियान, ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने एक एनजीओ के सहयोग से ग्रेटर नोएडा के गांवों में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत ग्रामीणों का विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण कराया गया। एनपीसीएल के सीएसआर कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ के अंतर्गत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर सरकार की ओर से दी जा रही सामाजिक एवं कल्याणकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना था।  इस अभियान का संचालन सहयोगी संस्था अपलिफ्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया, जिसके अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के 20 गांवों में कुल 2,268 ग्रामीणों का विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया गया। इनमें 1,019 महिलाएं भी शामिल रहीं।  ग्रेटर नोएडा में अपने लाइसेंस क्षेत्र के अंतर्गत एनपीसीएल ने इस अभियान में बागपुर, भोला रावल, बुलंदखेड़ा, चाचुला, दलेलगढ़, गिरधरपुर, इमलियाका, जुनेदपुर, कैलाशपुर, कनारसी, खेड़ी, खेरपुर गुर्जर, खोदना काकरेत, खोदना कला, खोदना खुर्द, नवादा, सैनी, सुनूपुरा, तलड़ा और वेदपुरा समेत 20 गांवों को कवर किया। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को निम्नलिखित सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं में नामांकित किया गया:

आभा कार्ड

ई-श्रम कार्ड

आयुष्मान भारत योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

अटल पेंशन योजना

श्रम योगी मानधन योजना

पैन कार्ड

फैमिली कार्ड

इस पहल के जरिए 2002 लाभार्थियों को 9 में से 5 या उससे अधिक सरकारी योजनाओं में सफलतापूर्वक जोड़ा गया, जो ग्रामीण समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। अक्सर यह देखा जाता है कि सरकार के निरंतर प्रयासों के बावजूद जागरूकता के अभाव में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, कई जरूरतमंद लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए नामांकन नहीं करा पाते और उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। एनपीसीएल की इस पहल ने ग्रामीणों को न केवल आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में सहायता प्रदान की, बल्कि आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम भी उपलब्ध कराया। एनपीसीएल की ओर से आयोजित इस अभियान के सफल समापन पर भोला रावल गांव में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईएएस डॉ. हीरा लाल, सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, रेणु अग्रवाल, अध्यक्ष, यूएलएफ, समेत एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने अपने संबोधन में एनपीसीएल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी और अनुकरणीय कदम बताया।

Related Articles

Back to top button