GautambudhnagarGreater noida news

अब क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की ज़रूरत नहीं,दादरी के नवीन हॉस्पिटल में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

अब क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की ज़रूरत नहीं,दादरी के नवीन हॉस्पिटल में शुरू होंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

 

ग्रेटर नोएडा। नवीन हॉस्पिटल, दादरी में अब आधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इसको लेकर गुरुवार को शारदा केयर–हैल्थसिटी के सहयोग से नवीन हॉस्पिटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि अब क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए नोएडा, गाजियाबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।नवीन हॉस्पिटल के एमडी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि अस्पताल में देश के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से न्यूरोसर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्पाइन सर्जरी, ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार) और ईएनटी (नाक, कान, गला) की सुविधाएं शामिल हैं।अस्पताल में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में डॉ. निकुंज मित्तल (न्यूरोसर्जन), डॉ. अभिजीत सिंह (पल्मोनरी मेडिसिन), डॉ. राहुल कौल (स्पाइन सर्जन), डॉ. आनंदिया मुखर्जी (ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ) सहित ईएनटी विशेषज्ञ शामिल हैं।अब दादरी के मरीजों को न्यूरोलॉजिकल समस्याओं, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों, रीढ़ की सर्जरी, कैंसर उपचार और ईएनटी संबंधी जटिल इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।नवीन हॉस्पिटल का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता, किफायती और विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक व मानसिक बोझ कम पड़े।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी विभागों को आधुनिक मशीनों, उन्नत तकनीक और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ के साथ सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।नवीन हॉस्पिटल अपने ‘मरीज पहले’ दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रयासरत है कि हर व्यक्ति को समय पर सही और भरोसेमंद इलाज मिल सके

Related Articles

Back to top button