GautambudhnagarGreater noida news

निशांत भाटी मकोड़ा बने युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर

निशांत भाटी मकोड़ा बने युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर

गौतम बुद्ध नगर।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निशांत भाटी मकोड़ा को युवा राष्ट्रीय लोक दल का जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे संगठन में कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे।नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निशांत भाटी मकोड़ा ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वे भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं स्व.चौधरी अजीत सिंह के विचारों और सपनों को साकार करते हुए राष्ट्रीय लोक दल को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।निशांत भाटी मकोड़ा ने इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी,प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र पटेल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आशिफ चौधरी का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।उनकी नियुक्ति से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button