GautambudhnagarGreater noida news

RWA बीटा वन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गेट नंबर 1 व 2 लगाए गए नए कैमरे

RWA बीटा वन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गेट नंबर 1 व 2 लगाए गए नए कैमरे

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 में गेट नंबर 2 पर 3 कैमरे लगाए गए हैं जिससे सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रूप से सभी सेक्टरवासियों को मिल सके। RWA बीटा वन द्वारा सबसे पहले गेट नंबर 1 पर नए कैमरे लगाए अब गेट नंबर 2 पर भी तीन कैमरे लगा दिए गए हैं। हम चाहते हैं सेक्टर में सभी को सही व्यवस्था समय पर मिल सके। हमारी आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी ने जब से कार्यभार संभाला है तब से सेक्टर में साफ सफाई एवं सभी सेक्टर की संबंधित समस्याओं को समय पर कराया जा रहा है।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा व महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा वन में हमने गेट नंबर एक पर भी कैमरे लगवाए थे और अब तीन कमरे गेट नंबर 2 पर भी लगा दिए गए हैं जिससे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रूप से बनी रहे।इस मौके पर अध्यक्ष संगीता शर्मा महासचिव हरेंद्र भाटी कोषाध्यक्ष विपिन भाटी उपाध्यक्ष राजवीर सिंह सचिव ओमप्रकाश शर्मा सलाहकार रामवीर अरविंद भाटी जी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button