GautambudhnagarGreater noida news

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला उन्नति संस्था द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला उन्नति संस्था द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।मंगलमय इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला उन्नति संस्था द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, ममता, धैर्य, संघर्ष और सृजन की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है। एक बेटी के रूप में वह सपनों को उड़ान देती है, एक बहन के रूप में परिवार को संबल देती है, एक पत्नी के रूप में जीवन की हर परिस्थिति में साथ निभाती है और एक माँ के रूप में पूरे परिवार को अपने प्रेम, संस्कार और त्याग से संवारती है। आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और यह सिद्ध कर रही हैं कि यदि अवसर और सम्मान मिले तो नारी शक्ति किसी भी उंचाई को प्राप्त कर सकती है। हमारा दायित्व है कि हम महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, क्योंकि नारी का सम्मान ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है। भारतीय वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर ने कहा कि महिलायें अगर हौंसले और जूनून के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढे तो उन्हें सफलता मिलने से कोई नही रोक सकता। यूपीपीसीएस अधिकारी दीपा भाटी ने कहा कि महिलायें अपने सपनों से समझौता ना करे बल्कि उन्हें सच करने के लिए हरसंभव प्रयास करे। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओ को नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से नारी शक्ति का वंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंगलमय इंस्टिट्यूट के चेयरमैन अतुल मंगल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया। मंच का संचालन अनिल भाटी और सोनाली ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संस्थापक डा.राहुल वर्मा, प्रेरणा मंगल, तीरथ शर्मा, डा. मीनाक्षी शर्मा, रणवीर चौधरी, राहुल वत्स, गीता भाटी, रेनूबाला शर्मा, विजय तंवर, एडवोकेट अनिल भाटी, डा. ओमवीर बघेल, दीपा रानी, सपना यादव, पूजा अवाना, किरण त्यागी और मीना गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button