ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान वर्मा (UPSC Rank 771) ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गाँव का किया नाम रोशन
ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान वर्मा (UPSC Rank 771) ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गाँव का किया नाम रोशन

ग्रेटर नोएडा ।ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान वर्मा (UPSC Rank 771) ने अपनी मेहनत और लगन से UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और गाँव का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से बीएससी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिताजी श्री अनिल कुमार एक्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा माताजी गृहिणी (हाउसवाइफ) हैं।मुस्कान दो बहनें हैं।उनकी छोटी बहन भी पढ़ाई में मेहनत कर रही हैं और आगामी मई 2026 में मेडिकल की नीट परीक्षा देने वाली हैं। मुस्कान की इस उपलब्धि से पूरे गाँव और क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता से गाँव की बेटियों और युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हम सभी को अपनी बेटियों पर गर्व है और आशा है कि वे आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गाँव सादोपुर और क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगी।




