सांसद डा. महेश शर्मा ने नोएडा सेक्टर-12 में स्थित सूर्या संस्थान परिसर में पी.एच.डी. फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्वास्थ्य संरक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन।
सांसद डा. महेश शर्मा ने नोएडा सेक्टर-12 में स्थित सूर्या संस्थान परिसर में पी.एच.डी. फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्वास्थ्य संरक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। डा. महेश शर्मा, सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने नोएडा सेक्टर-12 में स्थित सूर्या संस्थान परिसर में पी.एच.डी. फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्वास्थ्य संरक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया तथा वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि सूर्या संस्थान नोएडा में पी.एच.डी फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से अल्प वर्ग के नागरिकों को फिजिशियन, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा एवं अस्थि चिकित्सा का निशुल्क उपचार करने के लिए ‘‘स्वास्थ्य चिकित्सा केन्द्र’’ के संचालन में सूर्या संस्थान को सहयोग देगी।
कार्यक्रम के दौरान पी.एच.डी फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष, अनुराधा गौतम, सूर्या संस्थान (रजि0) संस्था के अध्यक्ष, पद्मश्री शीला झुनझुनवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. दया प्रकाष सिन्हा, उपाध्यक्ष, डाॅ रामषरण गौड़, मंत्री देवेन्द्र मिततल, कोषाध्यक्ष, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रो. सोमदत्त दीक्षित, चित्रा मुद्गल, प्रो. भूदेव शर्मा, अर्चना प्रभाकर, विजय विजन, आर सी गुप्ता, के. वी पावा, एस के जैन, अतुल प्रभाकर, राकेश शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।