आर० डब्लू० ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की हुई मासिक समीक्षा बैठक,29 मार्च को आर डब्लू ए द्वारा आय व्यय का ब्यौरा तथा अपने द्वारा कराए गए कार्यों का दिया जाएगा विवरण
आर० डब्लू० ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की हुई मासिक समीक्षा बैठक,29 मार्च को आर डब्लू ए द्वारा आय व्यय का ब्यौरा तथा अपने द्वारा कराए गए कार्यों का दिया जाएगा विवरण

ग्रेटर नोएडा ।आर० डब्लू० ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की मासिक समीक्षा बैठक सेक्टर बीटा वन के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा, अध्यक्ष एवं संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया। बैठक में सेक्टर बीटा 1 की चारदीवारी कराए जाने के संबंध में दिनांक 18 मार्च को इस विषय में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष मांग पत्र दिया जाना। सामुदायिक भवन का भी संचालन (रखरखाव)प्राधिकरण सुचारू रूप से नहीं करा पा रहा, जिस कारण वहां गंदगी तथा अवांछनीय तत्वों द्वारा गलत प्रयोग किया जा रहा है, बिजली के उपकरण भी ख़राब स्थिति में हैं। ऐसी स्थिति में प्राधिकरण से यह अनुरोध भी करना कि, सामुदायिक केंद्र का संचालन व रखरखाव का प्रबंधन आर डब्लू ए समिति को सौंपा जाय ताकि वहां व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। इसके उपरांत यह निर्णय भी लिया गया कि, दिनांक 29/3/2026 दिन रविवार को आमसभा की बैठक आहुत की जाएगी, जिसमें आर डब्लू ए के द्वारा आय व्यय का ब्यौरा तथा अपने द्वारा कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। 18 मार्च को दिए जाने वाले ज्ञापन को आज प्राधिकरण अधिकारी सी ई ओ एन जी रविकुमार जी,ए सी ई ओ प्रेरणा सिंह जी तथा वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम को बीटा 1 के गेट नंबर 2 से गेट नंबर 5 तक टूटी हुई सर्विस रोड़ को ठीक कराने संबंधी ज्ञापन भी सौंप दिया गया है। प्राधिकरण प्रांगण में ही धीरेन्द्र सिंह , विधायक जेवर से भी मुलाकात हुई, उन्हें भी अपने सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया।बैठक में शीतला प्रसाद, संरक्षक, देवी शरण शर्मा जी विनोद कसाना, संगीता शर्मा, अध्यक्ष, हरेंद्र भाटी,महासचिव, एडवोकेट विपिन भाटी कोषाध्यक्ष,राजवीर सिंह उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,सचिव, रामकला प्रधान सलाहकार, सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, गुरुचरण सिंह, राहुल अग्रवाल, विद्या ओम तथा सुरेन्द्र कुमार सैनी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।




