आर डब्लू ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा की हुई मासिक समीक्षा बैठक,सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
आर डब्लू ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा की हुई मासिक समीक्षा बैठक,सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा । आर डब्लू ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की मासिक समीक्षा बैठक सेक्टर बीटा वन के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा, अध्यक्ष एवं संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया। बैठक में सेक्टर बीटा वन की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रहे इस सम्बन्ध में बीटा 1 में नवनियुक्त चौकी प्रभारी रवि प्रताप यादव व अन्य स्टाफ भी बैठक में सम्मिलित हुए, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सेक्टर वासियों को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी तथा सेक्टर में नियमित ग़श्त होगी जिससे अपराधियों के हौंसले पस्त रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सेक्टर की चारदीवारी के लिए प्राधिकरण अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में शीतला प्रसाद, संरक्षक, देवी शरण शर्मा जी विनोद कसाना, संगीता शर्मा, अध्यक्ष, हरेंद्र भाटी,महासचिव, एडवोकेट विपिन भाटी कोषाध्यक्ष,राजवीर सिंह उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,सचिव, रेशपाल सिंह, सुनील भाटी, अनवर हुसैन,एस के सैनी, सिद्धार्थ सिंह, विनय गुप्ता, चौधरी जयपाल सिंह सदस्य के रूप में उपस्थित रहे




