आरडब्लूए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की हुई मासिक समीक्षा बैठक,होली मिलन समारोह 1 मार्च को
आरडब्लूए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की हुई मासिक समीक्षा बैठक,होली मिलन समारोह 1 मार्च को

ग्रेटर नोएडा ।आर डब्लू ए बीटा वन, ग्रेटर नोएडा,की मासिक समीक्षा बैठक सेक्टर बीटा वन के सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता संगीता शर्मा, अध्यक्ष एवं संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया। बैठक में सेक्टर बीटा वन की साफ़ सफाई पर चर्चा की गई सेक्टर मे पिछले कुछ दिनों से सफाई सही से नही हो रही है।सेक्टर बीटा वन मे 1/3/2026 को दिन रविवार को सुबह बारह बजे से होली मिलन समारोह मनाया जाएगा चंदन और फूलों की होली खेली जाएगी सेक्टर बीटा वन में अवैध रूप से चल रहे पीजी गेस्ट हाउस मैं रह रहे छात्र छात्राएँ सरेआम पार्कों में शराब पीकर रोड पर अश्लील हरकते करते हैं इनके ख़िलाफ़ भी आरडब्ल्यूए बीटा वन द्वारा प्राधिकरण में लेटर दिया जाएगा सामुदायिक केन्द्र बीटा वन का संचालन व देख रेख के रख रखाव करने हेतु आरडब्ल्यूए को सामुदायिक केंद्र दिया जाए उसके लिए भी प्राधिकरण में लेटर दिया जाएगाआरडब्ल्यूए वोटर लिस्ट तैयार करने हेतु सूची अपडेट की गयी है तथा आरडब्ल्यूए बीटा वन के सभी मेम्बरो के नए कार्ड बनाए जाएंगे सेक्टर मे आयोजित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में शीतला प्रसाद, संरक्षक, देवी शरण शर्मा जी विनोद कसाना, संगीता शर्मा, अध्यक्ष, हरेंद्र भाटी,महासचिव, एडवोकेट विपिन भाटी कोषाध्यक्ष,राजवीर सिंह उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,सचिव, सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, सदस्य के रूप में उपस्थित रहे




