मिशन युवा शक्ति संगठन ने अभियान के तीसरे दिन जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र
मिशन युवा शक्ति संगठन ने अभियान के तीसरे दिन जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र

ग्रेटर नोएडा।युवा सामाजिक संगठन मिशन युवा शक्ति (एम.वाई.एस.सी फाउंडेशन) द्वारा 30 दिसम्बर से चलाए जा रहे ‘गर्म वस्त्र दान अभियान’ के तीसरे दिन ग्राम घरबरा के आस-पास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। इस अभियान के अंतर्गत संगठन के कार्यकर्ता लोगों द्वारा दान किए गए वस्त्रों को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाकर उनकी मदद करते हैं। संगठन के अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि कड़कड़ाती सर्दी में जरुरतमंद लोगों को चिह्नित करके उन्हें गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं, घरबरा गांव आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंदों को अभियान के तीसरे दिन वस्त्र बाटें गए जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ शामिल रहीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक जरूतमंदों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर ललित बंसल ,प्रवीन टाईगर बबीत गौतम सतीश कुमार मौजूद रहे।



