GautambudhnagarGreater noida news

इंडिया एक्सपो प्लाजा में शुरू हुआ मिराज सिनेमा

इंडिया एक्सपो प्लाजा में शुरू हुआ मिराज सिनेमा

ग्रेटर नोएडा।उत्तर भारत की सिनेमा चेंस में से एक, मिराज सिनेमा ने नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो प्लाजा में शुक्रवार को मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की गई। पहले दिन धुरंधर-दो फिल्म दिखाई गई। मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन आपरेशनल हैं, जिसमें 291 सीटें हैं। इनमें क्लासिक सीट 245, लाउंजर सीट 24 व रिकलाइनर सीट 22 हैं। मिराज सिनेमा के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशंस) अमित मिश्रा ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने से ग्रेटर नोएडा में तेजी से कमर्शियल व रिहायशी क्षेत्र में बदलाव आया है, जिसे देखते हुए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्स खोलने का निर्णय लिया। यहां दर्शकों के लिए सिनेमा के अलावा, शेफ कार्नर जिसमें मल्टी क्यूजीन फ्रेश फूड मेन्यू की भी सुविधा मिलेगी। डिजीटल 2के स्क्रीन और डोल्बी डिजीटल शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button