गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रो. चंदर कुमार सिंह बने नए कुलसचिव

ग्रेटर नोएडा।गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत कुलसचिव पद का दायित्व प्रो. चंदर कुमार सिंह को सौंपा गया है। यह कार्यभार उन्होंने डॉ. विश्वास त्रिपाठी के पश्चात ग्रहण किया है।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रो. चंदर कुमार सिंह को कुलसचिव के अतिरिक्त प्रभार के रूप में यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। प्रो. सिंह वर्तमान में स्कूल ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज के प्रोफेसर और अधिष्ठाता पद पे हैं .
वहीं, वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी को समिति की अनुशंसा के आधार पर उनकी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह निर्णय विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन एवं प्रशासनिक कार्यों की दक्षता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।



