महिला उन्नति संस्था द्वारा नौ दिवसीय महिला जागरूकता अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी किट देकर किया स्वागत।
महिला उन्नति संस्था द्वारा नौ दिवसीय महिला जागरूकता अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी किट देकर किया स्वागत।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। नारी शक्ति को समर्पित नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की शिक्षा- सुरक्षा -सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी 30 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक नौ दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।संगठन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संगठन की विभिन्न प्रदेश एवं जिला इकाईयों द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु किया जा रहे इस प्रयास में ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा दिनाँक 30 मार्च को नवरात्रि के प्रथम दिन बिसरख सरकारी अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों को बेबी किट देकर उनका स्वागत किया एवं जच्चा-बच्चा को इस संसार में आने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।जच्चा-बच्चा को उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अध्यक्ष अंकिता राजपूत,संस्था की सदस्य रानी देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।