GautambudhnagarGreater noida news

संजय भैया के निवास पर पहुँचे महाराज हेमराज पोसवाल,लोगों ने लिया आशीर्वाद 

संजय भैया के निवास पर पहुँचे महाराज हेमराज पोसवाल,लोगों ने लिया आशीर्वाद 

ग्रेटर नोएडा।गुर्जर समुदाय के लोक देवता व भगवान विष्णु जी के अवतार माने जाने वाले श्री देवनारायण भगवान के विश्व प्रसिद्ध मंदिर मालासेरी डूंगरी असींद जिला भीलवाड़ा राजस्थान से पधारे प्रमुख महंत श्रद्धेय महाराज हेमराज पोसवाल जी का धीरज प्रधान तुगलपुर के घर पर आगमन हुआ।इस अवसर पर गुर्जर समाज के प्रमुख नेताओं ने महाराज जी को पुष्पमाला एवं राम नाम अंकित पटका पहनाकर स्वागत किया और महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।परम पूज्य महंत जी ने भगवान श्री देवनारायण जी से संबंधित अनेक चमत्कारों से हम सभी को अवगत कराया।इस अवसर पर संजय भैया चेयरमेन, धीरज प्रधान , देवेंद्र कसाना, रवि टाइगर, बबलू गुर्जर नेताजी, मनोज भाटी, मोहित भाटी, पंकज चोपड़ा , विनोद भाटी जी, रवि चेची, कमल पोसवाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button