GautambudhnagarGreater noida news

YEIDA से 50 एकड़ भूमि के लिए LOI, उत्तर प्रदेश में बनेगा यूनिवर्सल पैकेजिंग हब,750 करोड़ निवेश प्रस्ताव, 6,000 से अधिक रोजगार की संभावना

YEIDA से 50 एकड़ भूमि के लिए LOI, उत्तर प्रदेश में बनेगा यूनिवर्सल पैकेजिंग हब,750 करोड़ निवेश प्रस्ताव, 6,000 से अधिक रोजगार की संभावना

ग्रेटर नोएडा/जेवर। सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस एंटरप्राइज़ेज़ सिंगापुर(USEL) की सहायक कंपनी GNIPL को यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी(यीडा ) से 50 एकड़ भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया। सेक्टर 8D में स्थित यह भूमि यीडा मास्टर प्लान 2041 के अंतर्गत आती है। LOI, मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया एवं कंपनी के निदेशक प्रशांत मुखर्जी उपस्थित रहे।कंपनी द्वारा इस भूमि पर अत्याधुनिक, बहु-परियोजना आधारित इंटीग्रेटेड पैकेजिंग कैंपस स्थापित किया जाएगा, जिसे यूनिवर्सल पैकेजिंग हब नाम दिया गया है। प्रस्तावित हब एफएमसीजी, फार्मास्यूटिकल्स, ई-कॉमर्स और औद्योगिक क्षेत्रों की घरेलू व निर्यात संबंधी बढ़ती मांग को पूरा करेगा।परियोजना की लोकेशन आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निकट होने के कारण इसे मजबूत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और विकसित होते लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलने की उम्मीद है।यह परियोजना यीडा के औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की रणनीति के अनुरूप मानी जा रही है। GNIPL, USEL की सहायक कंपनी है। USEL एक सिंगापुर आधारित विविधीकृत बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स पार्क, डेटा सेंटर, मेगा टाउनशिप डेवलपमेंट, ऊर्जा संसाधन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button