GautambudhnagarGreater noida news

लॉयड बिजनेस स्कूल ने आयोजित किया एच आर कॉन्क्लेव 7.0 – “सस्टेनेबल एच आर : एक हरित भविष्य के लिए सशक्त कार्यबल का निर्माण”। 

लॉयड बिजनेस स्कूल ने आयोजित किया एच आर कॉन्क्लेव 7.0 – “सस्टेनेबल एच आर : एक हरित भविष्य के लिए सशक्त कार्यबल का निर्माण”। 

ग्रेटर नोएडा। लॉयड बिजनेस स्कूल ने 1 फरवरी 2025 को ” एच आर कॉन्क्लेव 7.0″ का आयोजन किया, जिसका विषय था – “सस्टेनेबल एच आर: एक हरित भविष्य के लिए सशक्त कार्यबल का निर्माण”। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम एच आर सक्सेस और ऐन आई पी ऍम (NIPM) दिल्ली NCR चैप्टर के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस एचआर कॉन्क्लेव में देशभर के 30 से अधिक प्रतिष्ठित संगठनों से एच आर: विशेषज्ञों ने भाग लिया। दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाओं के माध्यम से एचआर विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल HR प्रथाओं, हरित कार्यबल निर्माण और कॉर्पोरेट क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम में प्रमुख पैनलिस्ट के रूप में संजुक्ता विश्वास, हर्ष राज जैन, डॉ. बिस्वभूषण बेहरा, बृजेश नारंग, निशा सी.डी. कुरुप, प्राची चौहान, दिव्या मिश्रा, हरदीप सिंह भामरा, अमिताभ चतुर्वेदी, डॉ. कृष्ण चैतन्य झा, वी.वी. अडेहर अरोड़ा, रश्मि लेखेरा और दीपमाला मूरजानी ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन लॉयड बिजनेस स्कूल के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया, जिन्होंने संगठन में सतत मानव संसाधन प्रबंधन की आवश्यकता और भविष्य में इसके बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया। पैनल चर्चाओं में प्रमुख कॉरपोरेट लीडर्स, CHROs, और एच आर: रणनीतिकारों ने अपने विचार साझा किए और संगठनों में हरित HR नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी, ग्रुप डायरेक्टर, लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, “एक संगठित और स्थायी कार्यबल का निर्माण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाले समय की अनिवार्यता है। सतत विकास की दिशा में HR की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी नीतियां और प्रक्रियाएं न केवल व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करें, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार हों। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से हम एक बेहतर भविष्य के लिए नए विचारों और रणनीतियों को बढ़ावा देने के प्रयास कर रहे हैं।”

इस अवसर पर ऐन आई पी ऍम ने लॉयड बिजनेस स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर ऐन आई पी ऍम स्टूडेंट्स चैप्टर का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा डॉ. आर.पी. ओझा, चेयरमैन, NIPM दिल्ली चैप्टर ने की। यह स्टूडेंट्स चैप्टर छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ने और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।इस HR कॉन्क्लेव ने उद्योग जगत और शिक्षा क्षेत्र के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित किया, जिससे आने वाले समय में संगठनों के भीतर सतत और लचीले कार्यबल का विकास संभव हो सके।लॉयड बिजनेस स्कूल भविष्य में भी इस प्रकार के विचार-विमर्श और ज्ञान-विस्तार के मंच प्रदान करता रहेगा, जिससे प्रबंधन और मानव संसाधन क्षेत्र को एक नई दिशा मिल सके।

Related Articles

Back to top button