GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में एमबीए छात्रों के लिए लीन सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में एमबीए छात्रों के लिए लीन सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा । स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा (एमबीए विभाग) द्वारा केपीएमजी इंडिया सर्विसेज एलएलपी के सहयोग से एमबीए प्रथम वर्ष (बैच 2025–2027) के विद्यार्थियों के लिए पाँच दिवसीय लीन सिक्स सिग्मा ग्रीन बेल्ट वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लीन सिक्स सिग्मा की अवधारणाओं, गुणवत्ता प्रबंधन और प्रक्रिया सुधार की तकनीकों से परिचित कराना था। प्रशिक्षक श्री ओम सरमलकर ने सिक्स सिग्मा की प्रमुख अवधारणाओं, टूल्स और तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी तथा समझाया कि किस प्रकार इनका उपयोग संगठनों में कार्यकुशलता बढ़ाने और त्रुटियों को कम करने के लिए किया जा सकता है। प्रशिक्षण सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव रहे, जिनसे विद्यार्थियों को डेटा आधारित निर्णय लेने, समस्या समाधान और सतत सुधार (Continuous Improvement) की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम निदेशक डॉ. मयंक गर्ग तथा विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शुक्ला के दूरदर्शी मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसके सफल संचालन में डॉ. अंजू बाला, डॉ. दीपक शर्मा, शालू त्यागी और शार्देंदु भूषण सिन्हा ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के लिए अत्यंत उपयोगी पाया। ऐसे कार्यक्रम संस्थान की उद्योगोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास और भविष्य के प्रबंधकों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Related Articles

Back to top button